संघर्ष के दिनों में केजरीवाल को दिया था आसरा,CM ने ऐसे चुकाया कर्ज

0

नई दिल्ली: राजनीति के क्षेत्र में उतरने के दौरान संघर्ष कर रहे अरविंद केजरीवाल को रहने के लिए घर की पेशकश करने वाले दो व्यक्तियों को आप ने बदले में एमसीडी चुनावों का और एक विधानसभा उप-चुनाव का टिकट दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पहले कार्यकाल से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल जब रहने के लिए एेसा घर तलाश रहे थे जहां वे रह सकें और अपने पार्टी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित कर सकें, तब नरेन जैन (62) ने उन्हें रहने के लिए अपना घर देने की पेशकश की थी। बहरहाल, केजरीवाल कुछ कानूनी मुद्दों के चलते जैन के घर में नहीं रह सके। अब आप ने उन्हें उत्तर दिल्ली नगर निगम के चांदनी चौक वार्ड से टिकट दिया है।

वहीं 57 वर्षीय हरजीत सिंह ने भी आप के शुरुआती दिनों में उसे 41, हनुमान रोड स्थित अपना मकान दिया था|मध्य दिल्ली के इसी पते का इस्तेमाल कर केजरीवाल ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में दिल्ली निवासी के तौर पर अपना नामांकन भरा था|केजरीवाल तब आयकर विभाग द्वारा उनकी पत्नी को औपचारिक तौर पर आबंटित उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कौशांबी स्थित सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे।

गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब में संपन्न विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आप विधायक के पद से जरनैल सिंह के इस्तीफे के चलते यह सीट खाली हुई थी| माना जाता है कि केजरीवाल के कट्टर समर्थक सिंह के बंगले के इस्तेमाल के लिए पार्टी ने उन्हें कुछ भी भुगतान नहीं किया था|हालांकि बाद में पार्टी कार्यालय ईस्ट पटेल नगर स्थानांतरित हो गया|

Previous articleनदी संरक्षण का विश्व में सबसे बडा अभियान है नर्मदा सेवा यात्रा : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleक्या एक महीने के लिए आगे बढ़ेगी जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन की डेडलाइन?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here