संजय दत्त की बायोपिक पर बन रही फिल्म की डेट घोषित

0

संजय दत्त की बायोपिक राजकुमार हिरानी बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। हिरानी कई नामों पर विचार कर रहे हैं, लेकिन ‘संजू’ चुनने के वे सबसे निकट है। फिल्म में संजय का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया है।

नाम तो तय होता रहेगा, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट घोषित हो गई है। यह फिल्म 29 जून 2018 को प्रदर्शित होगी। 2018 की बड़ी फिल्मों में से ये एक है जिसका सिने प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म में संजय दत्त के जीवन से जुड़े कई ऐसे किस्से भी बताए जाएंगे जो किसी को भी नहीं पता है। मुन्नाभाई की शूटिंग के दौरान ऐसे कई किस्से संजय ने हिरानी को सुनाए थे।

सूत्रों के अनुसार माधुरी वाला किस्सा फिल्म में नहीं दर्शाया जाएगा। एक समय संजय और माधुरी की नजदीकियां सुर्खियों में थी। अब माधुरी शादीशुदा हैं और संजय उनको परेशान नहीं करना चाहते।

Previous articleमिनिमम बैलेंस को लेकर SBI दे सकता है राहत
Next articleमियांदाद ने PCB से कहा, निकट भविष्य में भारत से खेलने के बारे में भूल जाओ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here