सचिन अपनी फील्ड के अलावा कहीं बोलने से पहले सावधानी बरतें – पवार

0

किसानों के मुद्दे पर देशी-विदेशी सेलेब्रिटीज के बयानों को लेकर NCP प्रमुख शरद पवार ने सचिन तेंदुलकर को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि देश के सेलेब्रिटीज जो स्टैंड लेते हैं, उस पर बहुत से लोग तेजी से रिएक्ट करते हैं। इसलिए मैं सचिन तेंदुलकर को सलाह दूंगा कि उन्हें किसी दूसरी फील्ड के बारे में बोलने से पहले सतर्क रहना चाहिए।

सचिन तेंदुलकर ने किसानों के मुद्दे पर सिंगर रिहाना, पॉर्न स्टार मिया खलीफा और एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के बयानों का जवाब सोशल मीडिया पर दिया था। इसमें सचिन ने देश के लोगों से एकजुट रहने की अपील की थी।

किसानों पर सेलेब्स आमने-सामने:ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना ने आंदोलन का सपोर्ट किया, जवाब में भारतीय हस्तियों ने कहा- दरार पैदा करने वालों से बचें
सचिन ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा था?
सचिन ने लिखा था, ‘भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है। बाहरी ताकतें दर्शक तो बन सकती हैं भागीदार नहीं हो सकती। भारतीय अपने देश को समझते हैं और इसके हित में फैसले कर सकते हैं। देश के तौर पर हमें एकजुट रहना चाहिए।’

सचिन को ट्रोल करने की कोशिश भी हुई
टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली ने भी इसी तरह का बयान दिया था। इसके बाद सचिन और विराट को ट्रोल करने की जमकर कोशिश की गई और उन्हें किसान आंदोलन के खिलाफ बताया गया। हालांकि, सचिन ने कहीं नहीं लिखा कि वे इस मुद्दे के पक्ष में या विरोध में हैं। उन्होंने बस इतना कहा था कि भारत से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर देश के बाहर के लोगों को बयान देने से बचना चाहिए।

पवार बोले- PM आगे आएं तो हल निकल सकता है
किसान आंदोलन के मुद्दे पर शरद पवार ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जैसे सीनियर नेता किसानों से बातचीत के लिए आगे आएं तो हल निकल सकता है। अगर सीनियर लीडर पहल करते हैं तो किसान नेताओं को भी उनके साथ बैठना होगा।

Previous articleसाल खत्म, महामारी भी जल्द समाप्त हो जाएगी-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
Next articleचमोली हादसे पर अमेरिका ने जताया दुख, कहा- मृतकों के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here