केरल के त्रावणकोर स्थित भगवान अयप्पा सबरीमाला मंदिर प्रशासन ने मंदिर के आस-पास मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। त्रवणकोर देवासम बोर्ड ने मंदिर के पवित्र परिसर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। इसके चलते श्रद्धालु अब मंदिर में मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे।






























































