समय सीमा वाले प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित

0

रायसेन  – ईपत्रकार.कॉम |समय सीमा में निराकृत किए जाने वाले प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती एस प्रिया मिश्रा ने सभी विभागों के समय सीमा वाले प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाईन, समाधान ऑनलाईन तथा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के साथ ही समय सीमा वाले विभागीय आवेदन पत्रों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती एस प्रिया मिश्रा ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए 300 दिवस से लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती एस प्रिया मिश्रा ने अधिकारियों को असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नियमित पंजीयन करने तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त बैठक में स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, लोक निर्माण विभाग, पंचायत ग्रामीण विकास, आरईएस, आदिम जाति कल्याण विभाग, मत्स्य, कृषि, उद्यानिकी, शिक्षा, सामाजिक न्याय विभाग सहित अनेक विभागों की भी समीक्षा की गई। बैठक सीईओ जिला पंचायत श्री अमनवीर सिंह बैस, अपर कलेक्टर श्री एमके जैन, एसडीएम श्री एमपी बरार सहित अनेक विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Previous article10 जुलाई 2018 मंगलवार, पंचांग एवं शुभ मुहूर्त
Next articleमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद रंजीत सिंह के गाँव रेव पहुँचकर शहीद के चित्र पर श्रृद्धा-सुमन अर्पित किए