सरकार ने रेलवे, बुनियादी ढांचा में निवेश बढ़ाया : प्रभु

0

केंद्र सरकार बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण पर भारी राशि का निवेश कर रही है, विशेष रूप से रेलवे क्षेत्र में. रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को यह बात कही. उन्होंने कहा कि सरकार इस साल रेलवे में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक निवेश किया है.

प्रभु ने आंध्र प्रदेश निवेशक सम्मेलन में कहा कि रेलवे रेल ढांचे में हर साल 30,000 से 40,000 करोड़ रूपये का निवेश करता रहा है. हमने इस निवेश को एक लाख करोड़ रूपये तक बढ़ाया है. पिछले साल यह 1.21 लाख करोड़ रूपये रहा था, इस साल यह निश्चित रूप से अधिक रहेगा. ढाई साल में करीब तीन लाख करोड़ रूपये का निवेश होगा.

मंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचा क्षेत्र में भारी निवेश तथा नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था वस्तु एवं सेवा कर से देश की आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा.

Previous articleकनाडा: अज्ञात लोगों ने मस्जिद में की फायरिंग, पांच लोगों की मौत
Next articleशाहरुख खान एक बेहतरीन और एक समर्पित पिता- सनी लियोनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here