सरकार संतों की भावनाओं का सदैव सम्मान करेगी – मंत्री श्री शर्मा

0

धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा से कम्प्यूटर बाबा ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। कम्प्यूटर बाबा ने श्री शर्मा और सरकार को सभी संतों की ओर से आशीर्वाद दिया। मंत्री श्री शर्मा ने कम्प्यूटर बाबा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार संतों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी आवश्यक कार्यवाही करेगी।

कम्प्यूटर बाबा ने मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा धर्मस्व विभाग के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की मुक्त-कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने पुजारियों का मानदेय बढ़ाने के साथ गौ-रक्षा के लिये सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को सराहा।

Previous articleइस विभाग में निकली है 4000 नौकरियां, जल्द करें आवेदन
Next articleकर्जमाफी के बाद MP के किसानों को कमलनाथ सरकार ने दिया एक और तोहफा