संभागायुक्त श्री राघवेन्द्र सिंह ने एमवाय अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण

0

इन्दौर – ईपत्रकार.कॉम |संभागायुक्त श्री राघवेन्द्र सिंह ने एमवाय अस्पताल का आज आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े, नगर निगम आयुक्त श्री आशीष सिंह, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. शरद थोरा, अधीक्षक एमवाय अस्पताल श्री व्ही एस पाल सहित अन्य चिकित्सक, विभागाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

संभागायुक्त श्री राघवेन्द्र सिंह ने एमवाय अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि मरीजों को दवाईया, इंजेक्शन, भोजन आदि मिल रहा है कि नहीं। मरीजों द्वारा संतोषजनक जवाब दिया गया। स्त्री एवं प्रसूति विभाग को नवीन निर्माणाधीन अस्पताल एमटीएच में शिफ्ट करने के संबंध में भी चर्चा हुई। श्री सिंह ने बोन मेरो यूनिट का भी निरीक्षण किया।

श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि मरीजों एवं उनके परिजनों को पूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये। किसी भी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ी जाय। मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की समस्या नहीं आये। एक पलंग पर एक ही मरीज रहे यह सुनिश्चित किया जाये। अस्पताल की ड्रेनेज लाइन एवं कचरा निपटान के लिए नगर निगम का सहयोग लिया जाये। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिये। साथ ही उन्होंने चिकित्सालय में नवीन सुपर स्पेशलिटी के अंतर्गत बन रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने एमवाय अस्पताल में आवश्यकता के अनुरूप सामग्री एवं उपकरण भी शीघ्र खरीदने के निर्देश दिये।

श्री राघवेन्द्र सिंह ने निर्देश दिये कि एमवाय अस्पताल को पूरी तरह ई-हॉस्पीटल के रूप में विकसित किया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि अस्पताल भवन की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार के लिये विस्तृत कार्य योजना बनाई जाय। अधिकारी व कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए आउटसोर्स के माध्यम से कार्य संपादित कराई जाय। चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ समय पर उपस्थित रहे, इसके भी निर्देश कमिश्नर ने दिये। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त साफ-सफाई रखी जाय। साफ-सफाई तथा अन्य कार्यो में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही की जाय।

Previous articleसर्विस काल में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है – श्री भास्कर लाक्षाकार
Next articleकलेक्टर ने किया विक्टोरिया अस्पताल का औचक निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here