सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

0

बिहार में रविवार को मानव श्रृंखला के सफल आयोजन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सामाजिक कुरीतियों के जाल से समाज को निकालने के लिए जागरूकता से पूर्ण अभियान की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने मानव श्रृंखला के सफल होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोग जागरूक हो रहें हैं। लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ कानून तो पहले भी बने हुए हैं लेकिन इसके लिए लोगों को अधिक क्रियाशील होने की आवश्यकता है।

बता दें कि रविवार को बिहार के भिन्न-भिन्न जिलों में लोगों ने बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाने में अपना योगदान दिया। पटना जिले में 588 किमी लंबी मानव शृंखला बनी जिसमें 15 लाख से भी अधिक लोग शामिल हुए।

Previous articleपैट्रोल-डीजल की कीमते बढ़ी, पैट्रोल के दाम हुए 80 रुपए के पार
Next articleनरेंद्र मोदी को ‘प्रधानमंत्री पद का अहंकार’, नहीं दिया 30 चिट्ठियों का जवाब-अन्ना हजारे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here