सामाजिक समरसता बढ़ाएगी श्री रामदेवरा तीर्थ की यात्रा – काश्यप

0

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत श्री रामदेवरा तीर्थ की यात्रा को शामिल किया जाना सौभाग्य की बात है। स्वर्गीय सांसद दिलीपसिंह भूरिया ने क्षेत्र की जनता की भावनाओं को व्यक्त करते हुए इस तीर्थ को योजना में शामिल करने के भाव व्यक्त किए थे। जिस पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से चर्चा कर इस तीर्थ को भी योजना में शामिल करने का आग्रह किया था। मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री ने मेरे आग्रह को स्वीकार कर स्व. श्री भूरिया की भावनाओं को भी पूरा किया है। श्री रामदेवरा तीर्थ की यात्रा सामाजिक समरसता बढ़ाएगी।

यह बात विधायक, राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित समारोह में कही। इस समारोह में श्री रामदेवरा तीर्थ की यात्रा पर जाने वाले 740 यात्रियों को प्रकोष्ठ ने ससम्मान विदाई दी। तीर्थदर्शन की ट्रेन देर रात रवाना हुई। प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता तब तक स्टेशन पर डटे रहे। श्री काश्यप ने इस मौके पर तीर्थयात्रियों से प्रदेश की खुशहाली एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया।

समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान ने कहा कि रामदेवरा तीर्थ समाज की एकता का प्रतीक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में इसका चयन कर सामाजिक एकता की सोच को प्रदर्शित किया है। मालवा क्षेत्र में भगवान रामदेवरा के प्रति नागरिकों की अटूट श्रद्धा है। भारतीय संस्कृति में तीर्थ का अपना अलग महत्व है। साथ ही तीर्थ भेजने वाले लोगों को भी इसका पुण्य मिलता है। जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल ने भी सम्बोधित किया। आरंभ में मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुनील सारस्वत ने स्वागत भाषण में कहा कि बीते कई वर्षों से लोगों को पैदल रामदेवरा जाते हुए देखते थे। मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ के माध्यम से क्षेत्र के बुजुर्गों की भावना के चलते हमने भी विधायक, राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप से मुख्यमंत्री श्री चौहान से बात कर रामदेवरा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विशेष ट्रेन की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री के प्रयासों से आरंभ इस यात्रा में बीते 5 साल में इस योजना के तहत निकाली गई यात्राओं में सबसे बड़ी यह यात्रा है। जिसमें जिले के 740 बुजुर्गों ने इसका लाभ लिया है।

समारोह में भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, मंत्री देवेन्द्र वाधवा, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, कार्यालय मंत्री राकेश मिश्रा, आईटी सेल जिला संयोजक निलेश गांधी, मण्डल महामंत्री गोपाल शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष भरत तंवर, मनीष बैरागी, सुनीता श्रीवास्तव मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत दिशा चौहान, हरिश पाटीदार, अनोखीलाल पाटीदार, प्रहलाद राठौर, महेन्द्र शर्मा, करण बड़गोत्या, असीम व्यास, राजेश बैरागी, संजय पंडित, अशोक शर्मा, रणजीतसिंह, राजेन्द्र गेहलोत, महेश चौधरी, शिवेन्द्र माथुर, चिराग असरानी, रवि टटावत, राकेश कुमावत, भुपेश व्यास, राकेश पंडित, चंदू शर्मा, जुबीन जैन, करण वशिष्ठ ने किया। संचालन मण्डल महामंत्री नंदकिशोर पंवार ने किया। आभार प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक विवेक शर्मा ने किया।

Previous articleज्यादातर लड़कियों के मन में चलती हैं ये 10 बातें
Next articleआलिया भट्ट एक दुकान में गयी..