सायना को बड़े पर्दे पर पेश करना एक बड़ी जिम्मेदारी है : श्रद्धा कपूर

0

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रद्धा कपूर अपनी अगली फिल्म में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल का किरदार निभाने के लिए खूब मेहनत कर रही है। श्रद्घा का कहना है कि यह उनके जीवन की अभी तक की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म है। श्रद्धा ने बचाया कि, ‘‘मुझे लगता है कि उनका करियर तमाम उतार चढ़ावों से भरा था, विशेषकर जिस तरह उन्होंने चोट से उबरने के बाद वापसी की, वह बेहद शानदार एवं प्रेरित करने वाला था उनकी कहानी को बड़े पर्दे पर पूरी तरह उतारा जाए यह सुनिश्चित करना हम सभी के लिए बड़ी जिम्मेदारी है। यह एक कठिन और चुनौतीपूर्ण काम है।’’

श्रद्धा इन दिनों 27 वर्षीय लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सायना की बायोपिक की तैयारियों में मसरूफ हैं और अभिनेत्री का कहना है कि वह बैडमिंटन खेलने का आनंद उठा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जब खेलना शुरू किया तो मुझे खेल से प्यार हो गया। मैं जिन दिनों बैडमिंटन का अभ्यास करती हूं, मेरा दिन एकदम अलग होता है और जब मैं नहीं खेलती तब मैं एक अलग इंसान होती हूं। मैं आमतौर पर सुबह छह बजे खेलना शुरू करती हूं और करीब दो घंटे तक खेलती हूं।’’

Previous articleअडवानी को लोकसभा में फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी,बने आचार समिति के अध्यक्ष
Next articleपेट्रोल-डीजल के दाम अगले महीने आने वाली दिवाली तक कम हो सकते हैं-धर्मेंद्र प्रधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here