सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कबाली’ मई या जून में होगी रिलीज

0

सुपरस्टार रजनीकांत ने बताया कि उनकी आने वाली तमिल फिल्म ‘कबाली’ दुनियाभर में मई या जून में रिलीज होगी. बता दें कि यह रजनीकांत की 161वीं फिल्म है.

सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. यह फिल्म मई के आखिरी हफ्ते या फिर जून की शुरुआत में रिलीज की जाएगी.

रजनीकांत को मंगलवार को दिल्ली में आयोजित पद्म श्री पुरस्कार समारोह में पदम विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. रजनीकांत इस समारोह में ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए जहां राष्ट्रपति ने इन्हें सम्मानित किया.

पा. रंजीत निर्देशित फिल्म में रजनीकांत एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे. उनका किरदार असल जिंदगी में डॉन कहे जाने वाले कबालीश्वरन से प्रेरित है. इस फिल्म में उनके साथ दिनेश, धनसिका और कलइरसन भी नजर आएंगे.

Previous articleनवरात्रि में क्यों की जाती है कन्या पूजा?
Next articleदो पैथी की दवा लेने में भूलकर भी न करें ये काम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here