“स्वच्छता ही सेवा” हेतु ग्राम पंचायते पुरस्कृत

0

आगर-मालवा- ईपत्रकार.कॉम |मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 01 नवम्बर 2017 को पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान अन्तर्गत श्रेष्ठ कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

जिला पंचायत सीईओ श्री राजेश शुक्ल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2017 के मध्य स्वच्छ भारत मिशन हेतु “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया गया। अभियान अन्तर्गत श्रेष्ठ कार्य करने वाली ग्राम पंचायत कसाई देहरिया, दाबडिया, पिलवास, परसुल्याकलॉ को प्रथम पुरूस्कार 50 हजार रुपए, ग्राम पंचायत रामपुर भुण्डवास, आम्बा बडौद, गोठडा, पिपल्या नानकार द्वितीय पुरस्कार 40 हजार रुपए तथा पंचायत पचौरा, लाला, रिंछी एंव ग्राम पंचायत श्रीपतपुरा को 30 हजार रुपए का तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

Previous articleउत्साह के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश दिवस
Next articleभारत ने न्यूजीलैंड पर टी-20 मुकाबलों में पहली जीत दर्ज की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here