डिंडोरी – ईपत्रकार.कॉम |राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस एवं मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रात: 7:30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय डिण्डौरी से चन्द्रविजय महाविद्यालय डिण्डौरी तक रन फॉर यूनिटी मैराथान दौड़ का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम और कलेक्टर श्री अमित तोमर ने मशाल जलाकर किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुनील जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत, सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। रन फॉर यूनिटी मैराथान दौड़ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी में सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति कृतज्ञता का भाव होना चाहिए। उन्होंने सरदार पटेल की जयंती पर सभी को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देने की शपथ दिलाई।
शपथ
स्वर्गीय श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म तिथि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में तथा स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गॉधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस के अवसर पर सभी को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देने की शपथ दिलाई गई।





























































