हर गुरुवार को करें ये दान, दूर होगा मोटापा

0

ज्योतिष विद्वान कहते हैं व्यक्ति के जीवन में आ रही बहुत सारी समस्याओं का कारण ग्रहों की अशुभता है। यदि ग्रहों का साथ मिले तो व्यक्ति हर संकट का हंसते-हंसते सामना करता है। दुख कब आए और कब चले गए पता भी नहीं चलता। इस लेख में हम बात करेंगे बाहरी सौंदर्य की, हर इंसान स्वस्थ और खूबसूरत दिखने की चाह रखता है लेकिन कमजोर बृहस्पति सेहत का दुश्मन होता है। अधिकतर मोटे लोगों पर बृहस्पति का अशुभ प्रभाव होता है इसलिए उनका वजन नियंत्रण से बाहर चला जाता है।

ग्रहों के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति मोटा हो जाता है, जिससे उससे रोग, मानसिक चिंताएं और शर्मिंदगी छेलनी पड़ती है। खानपान सही है फिर भी बढ़ रहा है मोटापा तो इसका कारण हार्मोन में असंतुलन है। मुख्य रूप से बृहस्पति मोटापे का कारण होता है। कभी-कभी चन्द्रमा अथवा शुक्र के कमजोर होने के कारण भी यह समस्या हो जाती है। मंगल, शनि, राहू और केतु शरीर को छरहरा और पतला रखते हैं। मेष, वृष, मकर, कर्क, वृश्चिक, तुला और मीन राशि के जातको में मोटापे की समस्या अधिक होती है। जन्म कुंडली के अनुसार भी मोटापा घटता बढ़ता रहता है।

  • हर बृहस्पतिवार को केले का दान करें, मोटापा सदा के लिए जाएगा भाग।
  • हमेशा चांदी के गिलास में पानी पीएं।
  • सफेद चंदन को अपने गले पर प्रतिदिन लगाएं।
  • प्रतिदिन सुबह सूरज को रोली मिलाकर जल अर्पित करें।
Previous articleमैंने किताब पढ़कर गरीबी नहीं सीखी, सबसे कमजोर का कल्याण ही मेरा लक्ष्य-PM मोदी
Next article8वीं पास के लिए इस विभाग में निकली है सरकारी नौकरियां, एेसे करें अप्लाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here