हॉट योग गुरु बिक्रम चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

0

अमेरिका में भारतीय मूल के योग गुरु बिक्रम चौधरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। सात मिलियन डॉलर (45 करोड़ रुपया) का मुआवजा नहीं चुकाने पर लॉस एंजिलिस की एक अदालत ने यह वारंट जारी किया है।

हॉट योग में नाम कमाने वाले बिक्रम चौधरी के खिलाफ उनकी वकील रह चुकीं मीनाक्षी मिकी जफा बोदेन ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वर्ष 2016 में कोर्ट ने पीडि़ता को सात लाख मिलियन डॉलर बतौर मुआवजा देने का निर्देश दिया था, लेकिन बिक्रम चौधरी ने आदेश का पालन नहीं किया।

बिक्रम ने दलील दी थी कि उनका व्यवसाय ठप हो चुका है और वह दिवालियेपन के कगार पर हैं। ऐसे में मुआवजे की राशि नहीं चुका पाएंगे। अदालत ने उनकी दलील नहीं मानी और बुधवार को गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। पुलिस को संदेह है कि बिक्रम अपनी संपत्ति छुपा कर अमेरिका से भाग चुके हैं।

उनके मैक्सिको में होने की संभावना जताई गई है। मीनाक्षी ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। बिक्रम पर योग सीखने वाली एक और महिला से दुष्कर्म करने का भी आरोप है।

Previous articleवर्तु का यह फोन अाप खरीदेंगे तो हेलीकॉप्टर से होगी डिलीवरी
Next articleटेलिकॉम सेक्टर में कंसॉलिडेशन से नौकरियों पर खतरा नहीं: सिन्हा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here