होली स्पेशल:अपनी नाजुक सेहत का बचाव करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

0

अब सभी पर होली का रंग चढ़ने लगा है। अक्सर इस मौज मस्ती में लोग अपने और अपनो का ख्याल रखने से चूक जाते हैं। रंगों की मौज मस्ती में, खाने पीने में बहुत सी ऐसी लापरवाहियां हो जाती हैं जो होली के उमंग को फीका कर देती हैं। ऐसे में हम होली खेलने के दौरान और खानपान के बारे में कुछ खास टिप्स बताएंगे जिनको ध्यान में रख कर आप इस होली को यादगार और मजेदार बना सकती हैं।

अपनाएं ये हेल्थ टिप्स:

सतर्कता
बहुत से लोगों को रंगों से एलर्जी होती है। उन्हें खास कर के इन रंगों से दूर रहना चाहिए। रंग खेलने से पहले शरीर पर नारियल या सरसो का तेल लगा लें। इससे त्वचा पर रंग नहीं चिपकेगा।

चोट का बचाव
जिन लोगों को पहले से चोट या घाव लगी हो उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। लंबे समय तक पानी के संपर्क में रहने से चोट के बढ़ने का खतरा होता है।

भांग पीने से बचें
इस मौके पर कोशिश करें कि आप ज्यादा पानी में भींगे नहीं। इससे आपको बुखार, जुकाम जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

कलर का इस्तेमाल
होली में सिंथेटिक रंगों से बच कर रहें। इनमें लेड आक्साइड, मरकरी सल्फाइड ब्रोमाइड, कापर सल्फेट आदि भयानक केमिकल मिले होते हैं जो कि आंखों की एलर्जी, त्वचा में खुजली और अंधा तक बना देते हैं।

Previous articleET Summit 2020 :कोरोना बड़ा चैलेंज, मिलकर हरा देंगे-पीएम मोदी
Next articleराशिफल :7 मार्च 2020 जाने क्या कहता है शनिवार का दिन