14 सितम्बर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन

0

Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर परेशानी हो सकती है। आज आप खुद को कुछ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल करना चाहते हैं लेकिन आपको काम की जिम्मेदारियां रोक रही हैं। आप को दोनो चीजों में संतुलन बनाने की जरूरत है। इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है। उदास और अवसादग्रस्त न हों। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें। दूसरों के मामलों में दखल देने से आज बचें।

Taurus (वृषभ): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आपका अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगी। आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है। जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे। अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी व शांति मिलेगी।

Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। जज्बाती होने के कारण आज आपके लिए छोटे-छोटे मुद्दे भी तूल पकड़ सकते हैं। छोटी-छोटी समस्यायें खुद दूर हो जाएंगी। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा।

Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

अगर आपको मदद की जरूरत है तो अपने परिजनों से मदद मांगने में ना हिचकिचाएं। परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। बच्चों से असहमति के चलते वाद-विवाद हो सकता है और यह झुंझलाहट भरा साबित होगा। दिन के अंत तक अपने अधूरे कामों को निपटा लें। आज आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। इस समारोह का आयोजन करनें में भी आपको बहुत मजा आएगा। आज आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी।

Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप खुद यह न जानते हों कि आप उसे हर कीमत पर पूरा करेंगे।अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

 Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

दफ्तर के कामकाज में ज्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। आज रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, उन्हें नजरअंदाज करें।

Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। साझेदारी में किए गए काम आखिरकार फायदेमंद साबित होंगे। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। गुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन शांत रहना आपके फ़ायदे में साबित होगा। कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अपने दोस्तों को पहले ही इत्तला कर दें कि आप आ रहे हैं, नहीं तो काफी वक्त खराब हो सकता है। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।

Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है।अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान पहुँचेगा। जिन्दगी की हकीकत का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा।

Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आपकी धार्मिकऔर आध्यात्मिक में रुचि बढेगी। हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करेंपारिवारिक जीवन को पर्याप्त समय और ध्यान दें। दफ्तर में ज्यादा वक्त बिताना घरेलू मोर्चे पर दिक्कत खड़ी कर सकता है। अपने परिवार को इस बात का एहसास होने दें कि आप उनका खयाल रखते हैं। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को खुश रखेंगी।

Aquarius (कुंभ) :  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा खुशी देंगे। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज देखने को मिल सकता है। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है।

Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशानी दे सकती हैं। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है।सावधानी बरतें। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज़्यादा अच्छा नहीं है। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें।

Previous articleराजस्‍व प्रकरणों के निराकरण सर्वोच्‍च प्राथमिकता के साथ किया जाना सुनिश्चित करें- कलेक्‍टर
Next articleकार्यक्रम में आने वालों के लिए आगमन, निर्गमन से लेकर बैठने के लिए उत्तम व्यवस्था की जाए-मंत्री श्री सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here