क्या आप भी बार बार आ रही हिचकी से परेशान है तो करे ये उपाय

0

छोटे बच्चों को अक्सर हिचकी आती है कहा जाता है कि यह छोटे बच्चों के लिए फायदेमंद होती है। कई बार बड़े भी बिना वजह हिचकी से परेशान हो जाते हैं। बार-बार हिचकी आने से ध्यान भी बंट जाता है और कुछ लोगों को को एक बार हिचकी लग जाने पर जल्दी ठीक होने का नाम ही नही लेती। आप भी इससे परेशान हैं तो हिचकी से जल्दी छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बेहद कारगर हैं।

चीनी
चीनी हर रसोई में इस्तेमाल होती है और हिचकी रोकने में भी कारगर है। लगातार हिचकी आ रही है तो 1 चम्मच चीनी का खाने से यह तुरंत बंद हो जाएगी।

नमक वाला पानी
हिचकी आने पर धीरे-धीरे सांस लें और पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर एक- दो घूंट पीएं। इससे जल्दी ही आराम मिलेगा।

काली मिर्च
थोड़ी सी मिश्री और 2 काली मिर्च को मुंह में डाल लें और इसका रस चूसते रहें। इसके साथ पानी भी पी सकते हैं। ऐसा करने से हिचकी आनी बंद हो जाती है।

चॉकलेट पाउडर
चॉकलेट पाउजर से भी हिचकी जल्दी बंद हो जाती है। हिचकी आने पर आधा चम्मच चॉकलेट का पाउडर खा लें। इससे आराम मिलेगा।

Previous articleयोगी ने कहा कि वह राजनीति से अपराध को खत्म करके रहेंगे
Next article14 सितम्बर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here