15 साल बाद एक बार फिर ऐश्वर्या के साथ रोमांस करेंगे शाहरुख!

0

ई-पत्रकार-मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन प्रभुदेवा के साथ फिल्म ‘लेफ्टी’ से कमबैक करने जा रहे हैं। ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन के होम प्रोडक्शन में बनने जा रही फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करना चाह रही थीं। लेकिन अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश के साथ काम करने को तैयार नहीं है। अभिषेक के मना करने के बाद ऐश्वर्या राय एक बार फिर 15 साल बाद शाहरुख खान के साथ रोमांस करने जा रही हैं। अब आपके मन में अनेक सवाल उठ रहे होंगे कि आखिरकार अभिषेक पत्नी ऐश्वर्या के साथ क्यों काम नहीं करना चाहते। क्या पति-पत्नी के बीच किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं चल रहा? तो आप गलत हैं। अभिषेक अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और ना ही उनके बीच किसी तरह का मनमुटाव चल रहा हैं।

ये रही असली वजह..
दरअसल, अभिषेक का कहना है कि ऐश्वर्या का चेहरा फिल्म के किरदार के हिसाब से काफी मेच्योर है। इसलिए अभिषेक फिल्म के लिए ऐश्वर्या को छोड़ एक नए फ्रेश चेहरे की तलाश में हैं। अभिषेक बच्चन ने अपनी टीम को आदेश दिया है की फिल्म के लिए कोई नया चेहरा देखें।

15 साल बाद शाहरुख के साथ रोमांस करेंगी ऐश
बता दें कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय 15 साल पहले यशराज बैनर की फिल्म ‘मोहब्बतें’ में एक साथ नजर आए थे। उसके बाद हाल ही करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में भी शाहरुख ऐश के अपोजिट कैमियो रोल में नजर आए थे। अब शाहरुख और ऐश के फैंस एक बार फिर इस जोड़ी को साथ काम करते हुए देख सकेंगे। शाहरुख और ऐश्वर्या राय को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि ये दोनों संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में साथ काम करेंगे।

तीनों ने आखिरी बार 2002 में आई फिल्म ‘देवदास’ में काम किया था। अब तीनोंसाहिर लुधियावनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख साहिर के किरदार में, जबकि ऐश्वर्या लेखिका अमृता प्रीतम के रोल में नजर आ सकती हैं। पंजाबी कवि अमृता प्रीतम के साथ साहिर लुधियानवी की रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में हमेशा बातें होती रही हैं। फिल्म का टाइटल ‘गुस्ताखियां’ हो सकता है।

Previous articleटेलिकॉम सेक्टर में फ्री डेटा ऑफर्स की होड़, बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
Next articleजानें क्यों, सर्दियों में ठीक नहीं बहुत ज्यादा हॉट बाथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here