22 जून को लॉन्च होगा मोटोरोला का स्मार्टफोन मोटो G4

0

मोटोरोला ने मई में मोटो G4 और मोटो G4 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इसके बाद मोटो G4 प्लस तो ऐमजॉन इंडिया पर बिकना शरू हो गया था, मगर मोटो G4 की कीमत और उपलब्धता के बारे में उस वक्त कोई जानकारी नहीं दी गई थी। मगर अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इस स्मार्टफोन को कब लॉन्च किया जाएगा।

मोटो G4 की सेल 22 जून से शुरू होगी और यह स्मार्टफोन भी सिर्फ ऐमजॉन इंडिया पर बिकेगा। इसकी कीमत के बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। स्पेसिफिकेशंस के मामले में मोटो G4 और मोटो G4 प्लस में काफी फर्क है। मोटो G4 में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है। इसमें 2 GB रैम है और इंटरनल मेमरी 16 जीबी। फोन का कैमरा 13 मेगापिक्ल है, जबकि मोटो G4 प्लस का बैक कैमरा 16 मेगापिक्सल है। मोटो G4 के कैमरे में लेजर ऑटोफोकस भी नहीं है।

मोटो G4 ऐंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर रन करता है। यह ड्यूलसिम स्मार्टफोन है, मगर एक स्लॉट पर ही 4G चलता है और दूसरे में 3जी। इसमें साढ़े 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 1080×1920 पिक्सल्स है। इसमें कॉर्निंग गरिला ग्लास 3 कोटिंग भी दी गई है।

 मोटो G4 में 1.5 GHz का ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर लगा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। इंटरनल मेमरी को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन की बैटरी 3000 mAh है। इसके साथ टर्बोचार्जर भी मिलेगा।

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी सपॉर्ट करता है। यह काले और सफेद रंग के वैरियंट्स में उपलब्ध होगा

Previous articleप्रधानमंत्री श्री मोदी के “मेक इन इंडिया” अभियान से हुई नये आर्थिक युग की शुरूआत
Next articleचीन के प्रमुख नेताओं ने की मध्यप्रदेश की विकास रणनीतियों की सराहना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here