26 जनवरी से 26 रुपये में BSNL से करिए फ्री कॉल

0

BSNL प्राइवेट कंपनियों से मिल रहे कॉम्पिटिशन के बीच अपना नया प्रीपेड प्लान लेकर आया है जिसके तहत कंपनी 26 जनवरी से 26 रुपये वाला टैरिफ वाउचर लॉन्च करेगी जिसमें 26 घंटे के लिए BSNL के नेटवर्क पर लोकल वॉयस कॉल फ्री मिलेगी.

इससे पहले बीएसएनएल ने ग्राहकों को एक और ऑफर दिया था. जिसमें कंपनी एक महीने के लिए नए ग्राहकों को 149 रुपये में प्रतिदिन किसी भी नेटर्वक पर 30 मिनट का फ्री वॉयस कॉल दे रही है.

BSNL ने बताया कि ग्राहकों के पास 439 रुपये में तीन महीने तक इसी तरह का अनलिमिटेड कॉल्स वाले प्लान का भी ऑप्शन रहेगा.

इसके अलावा ग्राहकों को इस ऑफर के तहत 300MB का डेटा भी मिलेगा, पर कॉल 30 मिनट प्रतिदिन तक ही सीमित रहेगा.

ये ऑफर 24 जनवरी , 2017 से पूरे भारत के लिए लागू कर दिया जाएगा. इस ऑफर का लाभ नए ग्राहक उठा पाएंगे या वो ग्राहक जो किसी दूसरे नेटर्वक से BSNL में पोर्ट कर रहें हैं.

Previous articleअच्छे दिन वालों ने लोगों को लाइन में लगा दिया-अखिलेश यादव
Next articleभारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच 13 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here