3GB रैम और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भारत में लॉन्च हुआ Meizu M3 Note

0

मेटल स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर चीन की कंपनी मीजू ने भारत में M3 Note लॉन्च किया है. इसकी कीमत 9,999 रुपये है और 31 मई को अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर इसकी पहला सेल लगेगी. रजिस्ट्रेशन बुधवार 2 बजे से शुरू होगा.

इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है. पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio P10 चिपसेट के साथ 2GB+16GB और 3GB+32GB मेमोरी ऑप्शन्स दिए गए हैं.

हाईब्रिड सिम सपोर्ट
इसमें हाईब्रिड सिम सपोर्ट दिया गया है, यानी दूसरे सिम के स्लॉट में यूजर्स माइक्रो एसडी कार्ड भी लगा सकते हैं. इसमें एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बना कंपनी का अपना ओएस Flyme दिया गया है.

13MP रियर और 5MP फ्रंट
फोटोग्राफी के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर और फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस (PDAF) के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है. तो सेल्फी के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है.

फिंगरप्रिंट से लैस इस स्मार्टफोन मे 4,100mAh की बैट्री दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप दे सकती है. वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें सभी स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं. इनमें 4G LTE सपोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीए और माइक्रो यूएसबी शामिल हैं.

Previous articleबांग्लादेश युद्ध अपराध: जमात-ए-इस्लामी प्रमुख निजामी को दी गई फांसी
Next articleधोनी अगर 2019 विश्व कप तक कप्तान रहे तो हैरानी होगी: गांगुली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here