7 नवंबर को कमल हासन करेंगे नई ‘राजनीतिक पार्टी’ का एेलान

0

मुंबईः तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन अपने जन्मदिन को नए राजनीतिक दल के बारे में घोषणा करेंगे। 7 नवंबर को उनका जन्म दिन है। बता दें, उनके राजनीति में आने के लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे। अब उन सुगबुगाहटों पर विराम लग गया है, क्योंकि कमल हासन खुद नया राजनीतिक दल बनाने की को घोषणा कर दी है।

तमिल फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता कमल हासन 7 नवंबर को अपनी राजनीतिक पार्टी के बारे में बड़ा ऐलान करेंगे। कमल हासन ने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की थी। 21 सितंबर को दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले थे। अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो आप में शामिल हो सकते हैं लेकिन कुछ भी साफ नहीं हुआ था।

केजरीवाल से मुलाकात के बाद कमल हासन ने कहा था कि उनके पिता भी राजनीति से जुड़े रहे हैं। केजरीवाल की तारीफ करते हुए हासन ने कहा था कि करप्शन से लड़ने को लेकर आप नेता की राष्ट्रीय स्तर पर छवि है।

Previous articleक्या आप जानते है अनार खाने क्र फायदे के बारे में
Next article6 अक्टूबर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here