रणवीर सिंह एक पर्फेक्शनिस्ट अभिनेता हैं, जिन्होंने बार-बार कहा है कि वह अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बनना चाहते हैं। युवा सुपरस्टार ने हाल के समय में पद्मावत, गली बॉय , बाजीराव मस्तानी और रामलीला में कुछ सबसे यादगार और बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं। लोग, जो उन्हें करीब से जानते हैं, उनकी अविश्वसनीय प्रस्तुति के पीछे उनकी जुनूनी तैयारी को श्रेय देते हैं।
पद्मावत में उन्होंने भारतीय सिनेमा को अलाउद्दीन खिलजी जैसा आइकोनिक विलेन दिया। इस भूमिका के लिए उन्होंने 3 महीने के लिए खुद को दुनिया से बाहर कर दिया। सप्ताहांत में माता-पिता से बात करते थे, एक अंधेरे कमरे में रहते थे, अत्याचारियों के हेट स्पीच सुने, हेट क्राइम्स देखे और सर्वश्रेष्ठ देने के लिए खुद को अंधेरे में धकेल दिया। गली बॉय के दौरान, लगभग 2 महीने तक उन्होंने धारावी के लोगों के साथ उनके मन, उनकी दुनिया और उनके दैनिक जीवन को समझने के लिए समय निकाला। इसलिए, जब उन्होंने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में से एक दिया। इसी कारण इस फिल्म में वो बहुत ही रीयल लगे।






























































