भारत ने ब्राह्मोस मिसाइल का परीक्षण कर चीन को दी चुनौती

0

भारतीय सेना ने आज जमीन से जमीन पर मार करने वाली ब्राह्मोस मिसाइल के नए आधुनिक वर्जन ब्राह्मोस ब्लॉक- तीन का सफल परीक्षण किया. ये परीक्षण अंडमान एवं निकोबार द्वीप में किया गया. क्रूज मिसाइल के इस परीक्षण को चीन के लिए चुनौती माना जा रहा है.

भारतीय सेना ने मोबाइल ऑटोनॉमस लांचर से ब्राह्मोस का परीक्षण किया. जानकारों की मानें तो क्रूज मिसाइल ब्राह्मोस किसी भी प्रकार के खतरनाक हथियारों पर लगाए गए निशाने के अनुसार घातक वार करती है.

इसकी एक खासियत ये भी है कि ये किसी भी गतिशील लक्ष्य को आसानी से निशाना बना सकती है. सतह पर मौजूद टॉरगेट को भी नष्ट करने में ये अचूक है. ये किसी भी शक्तिशाली रडार को धोखा देने में भी सक्षम है. ब्राह्मोस मिसाइल अमेरिका की टॉम-हॉक मिसाइल से दो गुना तेज बताई जाती है.

कम ऊंचाई से भी घातक हमला करना इसकी एक बड़ी खासियत है. ये दुनिया की एक ऐसी मिसाइल है जो झुकी हुई और वर्टिकल दोनों ही अवस्था में दागी जा सकती है. ब्राह्मोस के इस नए वर्जन का ये चौथा परीक्षण था. ब्राह्मोस मिसाइल सुखोई-30 फाइटर एयरक्राफ्ट और शिप से भी दागी जा सकती है.

Previous articleचम्बल एक्सप्रेस-वे- बनेगा श्योपुर, मुरैना और भिंड जिले की जीवन रेखा -श्री चौहान
Next articleखतरे में आपका आधार नंबर, हो सकता है लीक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here