श्री शिवशेखर शुक्ला ने आज विदिशा में निर्माणाधीन मेडीकल कॉलेज जायजा लिया

0

मेडीकल शिक्षा विभाग के आयुक्त श्री शिवशेखर शुक्ला ने आज विदिशा में निर्माणाधीन मेडीकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय के भवनों का मौके पर जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अनिल सुचारी, अपर कलेक्टर श्री एचपी वर्मा भी साथ मौजूद थे।

आयुक्त श्री शुक्ला ने निर्माणाधीन भवनों में तकनीकी रूप से कोई त्रुटि ना हो का विशेष ध्यान रखते हुए स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय और मेडीकल कॉलेज केम्पस के अन्दर आवागमन सुगमता से हो सकें इसके लिए ईजाद की गई व्यवस्थाओं का तैयार किया गया ड्रांइग चार्ट को देखा। पीआईयू के ईई श्री आसिफ मण्डल ने बताया कि जिला चिकित्सालय का निर्माण पीआईयू द्वारा किया जा रहा है जिसमें नर्सिंग ट्रेनिंग सेन्टर एवं आवासीय परिसर भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जून 2018 तक जिला चिकित्सालय का निर्माण कार्य पूरा कराया जाना है अभी तक अस्सी प्रतिशत निर्माण कार्य विभाग के माध्यम से पूर्ण किया जा चुका है। कुछ निर्माण कार्यो के लिए रिवाईज स्टीमेंट स्वीकृति हेतु प्रेषित किया गया है।

Previous article25 अगस्त 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन
Next articleकृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here