ग्रामीणजन शौचालय बनाने के लिये सरकारी सहायता का इंतजार कर रहे है-श्री वर्मा

0

रतलाम – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल के मार्गदर्शन में जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे है। मार्निंग फालोअप में जिला अधिकारियों द्वारा सप्ताह में तीन दिन सुबह-सुबह गांव में जाकर खुले में शौच करने वालों को समझाईश देकर शौचालय बनाने एवं उसका उपयोग सुनिश्चित करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री के.पी.वर्मा ने आज प्रातः जनपद पंचायत आलोट ग्राम दौलतगंज में जाकर लोगों को शौचालय बनाने के लिये प्रेरित किया। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणजन शौचालय बनाने के लिये सरकारी सहायता का इंतजार कर रहे है। श्री वर्मा ने बताया कि गांव के भगवानसिंह पिता गुलाबसिंह के पास 20 बीद्या जमीन हैं और छः कमरो का नया मकान बनवा रहे है। किन्तु शौचालय नहीं बनवा रहे है। इसी प्रकार एक अन्य ग्रामीण देवीसिंह पिता दुलेसिंह के पास 25 बीद्या जमीन हैं, चार पहिया वाहन बोलेरो भी हैं पर वे भी शौचालय निर्माण के लिये शासन से मदद का इंतजार कर रहे हैं। कार्यपालन यंत्री ने दोनों को समझाईश दी कि परिवार के मान सम्मान, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा के लिये शौचालय का निर्माण करवाये। उन्होंने कहा कि जब मकान के लिये और गाड़ी खरीदने के लिये सरकारी सहायता का इंतजार नहीं किया तो शौचालय निर्माण के लिये क्यों इंतजार कर रहे है। दोनों ने समझाईश के बाद आश्वस्त किया कि हम शौचालय का निर्माण करवा लेगें।

Previous articleकलेक्टर ने संभावित अवर्षा कि स्थिति में कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश
Next articleकिसी भी छात्र को विद्यालय के संबंध मे किसी भी प्रकार की शिकायत हो तो वह इस पेटी में डाल सकता है-कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here