चंदेरीवासियों ने अपनी माँग और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया

0

ग्वालियर – (ईपत्रकार.कॉम) |मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अल्प प्रवास पर अशोकनगर जिले के तहसील मुख्यालय चंदेरी में हेलीकॉप्टर से आए। मुख्यमंत्री ने हैलीपेड पर जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय आम नागरिकों से भी चर्चा की। चंदेरीवासियों ने अपनी माँग और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

हैलीपेड पर उपस्थित ग्वालियर संभाग के आयुक्त श्री एस एन रूपला, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार, कलेक्टर श्री बी एस जामोद, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अमले को चंदेरीवासियों की समस्याओं के शीघ्र निदान के निर्देश भी दिए।

उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री श्री चौहान चंदेरी में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।

Previous articleसंकल्प से सिद्धि की प्राप्ति कठोर परिश्रम से-राज्यमंत्री श्री मीणा
Next articleसभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां गंभीरता से निभायें – कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here