सागर – (ईपत्रकार.कॉम) |राज्य शासन द्वारा गांधी जयन्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। तदन्सार कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह ने सागर जिले में 2 अक्टूबर 2017 को समस्त देशी व विदेशी मदिरा दुकानें, एफ,एल-3,7,9, वाइन विक्रय हेतु रिटेल आऊटलेट, विदेशी मदिरा शॉपवार लायसेंस एवं जिले में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मद्य भण्डागारों से मदिरा का क्रय-विक्रय एवं प्रदाय प्रतिबन्धित कर दिया है।
इस अवधि में अधिकृत/अनाधिकृत स्थान से मदिरा का क्रय/विक्रय न हो इसका कड़ाई से पालन किया जायेगा।






























































