जनसंपर्क मंत्री ने मां कनकेश्वरी देवी का लिया आशीर्वाद

0

दतिया – (ईपत्रकार.कॉम) |मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने ग्वालियर पहुंचकर प्रसिद्ध संत एवं कथा वाचक मां कनकेश्वरी देवी का आशीर्वाद लिया और रामकथा में शामिल हुए।

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद रहे। जनसंपर्क मंत्री द्वारा व्यास पीठ पर पुष्पहार अर्पित कर वंदना की। ज्ञातव्य है कि ग्वालियर में प्रसिद्ध संत एवं कथा वाचन माता कनकेश्वरी की कथा चल रही है। जिसमें ग्वालियर की जनता कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ ले रहे है।

Previous articleसाप्ताहिक अवकाश को छोड़कर मंडी में क्रय-विक्रय बंद न हो – कलेक्टर
Next articleसंवेदन शील प्रशासन के लिए अच्छी लीडरसिप आवश्यक-डीजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here