बुन्देलखण्ड क्षेत्र को मिल रहा है दतिया मेडीकल कॉलेज का लाभ

0

दतिया – ईपत्रकार.कॉम |दतिया मेडीकल कॉलेज पूरे बुन्देलखण्ड क्षेत्र में एक साल के भीतर अपनी पैठ बना चुका है। अब दतिया में न केवल दतिया जिले अपितु टीकमगढ़, पन्ना, छतपुर, डबरा, भितरवार, ग्वालियर आदि जगहों से मरीज आकर अपना ईलाज करा रहे है। पन्ना मध्यप्रदेश निवासी श्री अजीत कुमार ने बताया कि उन्हें सुगर थी जिस पर सात साल से इंसुलिन ले रहे थे उनकी शुगर लेवल 300 से 350 थी और उनका किसी काम में मन नहीं लगता था नागपुर के चिकित्सकों से भी परामर्श ले चुके थे। दतिया मेडीकाल कॉलेज में ईलाज के उपरांत अब उनकी ब्लड शुगर कंट्रोल और गोलियों के सहारे काम चल रहा है।

ग्वालियर की श्रीमती अंजू शर्मा श्वास की बीमारी से 12 वर्ष से पीड़ित थी उनके पिता दतिया से रिटायर हुए थे वह उन्हें दतिया लेकर आए। दतिया मेडीकल कॉलेज में ईलाज के दौरान लाभ मिला और आज वो अपना काम आसानी से कर रही है। इसी प्रकार टीकमगढ़ के श्री रमेश साहू के 14 वर्ष के पुत्र की भी श्वास की बीमारी में लाभ मिला है। मेडीकल कॉलेज के मेडीसन विभाग के डॉ. हेमन्त कुमार जैन ने बताया कि मेडीकल कॉलेज में विभिन्न जिलों से मरीज आ रहे और उन्हें लाभ मिल रहा है।

Previous articleकलेक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथ को दिखाई हरीझण्डी
Next articleकुपोषण निवारण के लिये विशेष कार्ययोजना तैयार करें – श्रीमती इमरती देवी