दतिया – (ईपत्रकार.कॉम) |मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हर्ष यादव एक दिवसीय दतिया प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने मॉ पीतम्बरा पीठ पर पूजा अर्चना की, रतनगढ़ माता मंदिर स्थान पर पहुंचकर दर्शन किए तथा उनाव बालाजी दर्शन करते हुए भोपाल के लिए प्रस्थित हुए। इस दौरान मंत्री श्री यादव ग्राम देभई भी पहुंचे जहां पर उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान विधायक सेवढ़ा श्री घनश्याम सिंह देभई में आपके साथ मौजूद रहे।
मंत्री श्री हर्ष यादव ने पीताम्बरा पीठ पर पूजा अर्चना के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से मुखातिब होते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार, कमजोर वर्गो के स्वरोजगार के लिए कृत संकल्पित है। कुटीर एवं ग्रामोद्योग पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। कुटीर एवं ग्रामोद्योग के द्वारा कमजोर वर्गो को आत्म निर्भर बनाने हेतु सरकार कार्य योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि सोलर एनर्जी पर भी विशेष काम किया जायेगा।
तुला दान कर किया सम्मान
पीताम्बरा पीठ के सामने समाज सेवियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामोद्योग मंत्री का तुलादान एवं पुष्पहार पहना कर स्वागत किया। श्री संजू पटैल ने फलों से तौला, श्री रामकिशोर यादव ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सर्वश्री महेश गुलवानी, अनूप पाठक, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, रामकिंकर गुर्जर, संजू पाठक सहित, केपी यादव, संतोष लिटौरिया कल्लू यादव, कमलेश पाठक अन्यजन उपस्थित रहे।
ग्रामोद्योग मंत्री रतनगढ़ माता मंदिर धाम पहुंचे
ग्रामोद्योग मंत्री द्वारा रतनगढ़ माता मंदिर धाम पहुंचकर माता और कुंअर बाबा के दर्शन किए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मंदिर के निर्माण पर चर्चा की उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में मेरी जहां आवश्यकता हो मैं तत्पर हूं प्रस्ताव बनाकर भेजे। इस दौरान जनपद पंचायत सेवढ़ा अध्यक्ष श्रीमती किरण बांके बिहारी शर्मा, श्री भानू ठाकुर, श्री अन्ने शर्मा, अपर कलेक्टर श्री टीएन सिंह, प्रभारी एसडीएम श्री नवनीत शर्मा, अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्री टीके श्रीवास्तव, श्री श्रीराम नन्ना, श्री धर्मेन्द कमरिया सहित अन्यजन व अधिकारी उपस्थित रहे।
देभई में हुआ भव्य स्वागत
मंत्री श्री हर्ष यादव के ग्राम देभई पहुंचने पर श्री देवेन्द्र यादव सरपंच द्वारा शॉल, श्रीफल एवं तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री घनश्याम सिंह, श्री राजू लठैत तथा अन्यजन उपस्थित रहे। देभई से आप उनाव बालाजी होते हुए गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गए।





























































