दतिया – ईपत्रकार.कॉम |जिले में 24 घंटे विद्युत प्रदाय किया जायेगा। किसानों को कृषि कार्य के लिए 10 घंटे थ्री फेस एवं 14 घंटे सिंगल फेस पर बिजली दी जायेगी। कृषि फीडरों को समूह अ एवं ब में बांटकर बारी-बारी से 10 घंटे बिजली दी जायेगी।
उपमहाप्रबंधक मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार समूह अ में एक जनवरी से 6 जनवरी तक रात्रि 2.15 से 6.15 एवं दिन में 12.15 से 18.15 तक तथा समूह ब में 22.15 से रात्रि 2 बजे तथा प्रातः 6.15 से 12.15 के बीच विद्युत प्रदाय की जायेगी। इसीक्रम में 7 जनवरी से 13 जनवरी तक समूह अ में 22.15 से 2.15 तथा 6.15 से दोपहर 12.15 बजे तक बिजली दी जायेगी। समूह ब में रात्रि 2.15 से सुबह 6.15 बजे तक दिन 12.15 से 18.15 तक विद्युत प्रदाय होगा। 14 जनवरी से 20 जनवरी तक समूह अ में रात्रि 2.15 से 6.15 एवं दिन में 12.15 से 18.15 तक तथा समूह ब में 22.15 से 2.15 तथा 6.15 से 12.15 तक बिजली दी जायेगी। 21 जनवरी से 27 तक समूह अ में 22.15 से 2.15 तथा 6.15 से दोपहर 12.15 बजे तक बिजली दी जायेगी। समूह ब में रात्रि 2.15 से सुबह 6.15 बजे तक दिन में 12.15 से 18.15 तक विद्युत प्रदाय की जायेगी। 28 जनवरी से 31 जनवरी तक समूह अ में रात्रि 2.15 से 6.15 एवं दिन में 12.15 से 18.15 तक तथा समूह ब में 2.15 से रात्रि 2 बजे तथा प्रातः 6.15 से 12.15 के बीच विद्युत प्रदाय की जायेगी।





























































