अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत को बताया महत्वपूर्ण साझीदार, पाक ओर चीन को सुनाई खरी-खरी

0

अगले हफ्ते होने वाली अपनी भारत यात्रा से पहले अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने भारत को अमेरिका का महत्वपूर्ण साझीदार बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महत्वाकांक्षी भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ दोनों देशों बल्कि शांति एवं स्थिरता की दिशा में काम करने वाले अन्य देशों को भी फायदा मिलेगा।

अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन का भारत को महत्वपूर्ण साझीदार बताना क्षेत्र में चीन की उकसाने वाली नीति के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चीन का व्यवहार और उसकी कार्रवाई स्थापित अंतरराष्ट्रीय मानकों को चुनौती पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ तेजी से बढ़ रहा चीन कम जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका निभा रहा है क्योंकि भारत अन्य देशों की संप्रभुता का सम्मान करता है।

टिलरसन ने कहा कि जून में हुई प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा में सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतिबद्धता दोनों देशों के नेताओं में पहले कभी नहीं देखी गई थी। वहीं दोनों देशों के बीच प्रस्तावित रक्षा सौदों को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने रक्षा के क्षेत्र में कई प्रस्ताव दिए हैं जो कि संभावित तौर पर ‘गेम चेंजर’ हो सकते हैं। अमेरिका द्वारा प्रस्तावित सौदों में गार्डियन यूएवी, एयरक्राफ्ट कैरियर टेक्नोलॉजिज, एफ-16 व एफ-18 लड़ाकू विमान जैसे सौदे शामिल हैं।

पाक से आतंक के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद
टिलरसन ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करेगा और ऐसा कदम इस्लामाबाद के अंतरराष्ट्रीय प्रभाव में सुधार के साथ क्षेत्र में उसकी स्थिरता भी सुनिश्चित करेगा। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो देश आतंकवाद को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं उनकी अंतरराष्ट्रीय जगत में कोई ख्याति नहीं रह जाती।

Previous article18 अक्टूबर 2017 बुधवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleJio ने दिवाली पर लोगों को दिया तगड़ा झटका, जानिए कितने महंगे हुए प्लान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here