PM मोदी का आज 66वां जन्मदिन, मां हीरा बा का लिया आशीर्वाद

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 66वां जन्मदिन है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद असांरी और अन्य गणमान्य हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज उन्हें बधाई दी। मोदी ने फोन पर राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से बधाई स्वीकार की। इस समय पी.एम. मोदी गुजरात में हैं। सबसे पहले उन्होंने गांधीनगर पहुंचकर मां का आर्शीवाद लिया। इस दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने भी उन्हें फोन पर बधाई दी। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश टी एस ठाकुर ने गांधीनगर में राजभवन में मोदी से व्यक्तिगत मुलाकात करके उन्हें बधाई दी।

राष्ट्रपति मुखर्जी ने ट्वीट करके दी बधाई
राष्ट्रपति मुखर्जी ने ट्वीट करके कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 66 वें जन्मदिन पर उन्हें मेरी बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि आज का दिन हमारे देश और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन में और अधिक उपलब्धियों वाले साल की शुरूआत करे। मुखर्जी ने कहा कि ईश्वर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अच्छा स्वास्थ्य, खुशहाली और आने वाले कई वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने का आशीर्वाद दें। पार्टी ने आज के दिन को ‘सेवा दिवस’ के तौर पर मना रही है। आज गुजरात में पीएम मोदी का व्यस्त कार्यक्रम रहने वाला है।

कई बड़ी योजनाओं का हो सकता है एलान
आज पीएम मोदी आदिवासी समुदाय के बीच आयोजित कार्यक्रम में कई बड़ी योजनाओं का एलान कर सकते हैं। लिमखेडा के बाद प्रधानमंत्री दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर नवसारी पहुंचेंगे। नवसारी में पीएम मोदी की मौजूदगी में 11 हजार से ज्यादा दिव्यांगों को किट भी बांटी जाएगी।

PM मोदी के इस जन्मदिन पर तोड़ेगे कई रिकार्ड
नवसारी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कई विश्व रिकॉर्ड भी बनेंगे। पहला रिकॉर्ड तब बनेगा जब एक हज़ार दिव्यांग एक साथ दीप जलाएंगे। इसके बाद करीब 1000 व्हील चेयर्स से एक खास आकार बनाया जाएगा। ये भी एक विश्व रिकॉर्ड होगा।

जन्मदिन में होगा सबसे बड़ा केक
बताया जा रहा है कि सूरत में जश्न की जोरदार तैयारी है। अतुल बेकरी ओर शक्ति फाउंडेशन की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पोलेन्ड का सबसे बड़े केक का रिकार्ड टूटने वाला है। उन्होंने 9 फीट ऊंची और 4 हजार किलो के पीरामिड के आकार का केक बनाने वाले हैं।

Previous articleपर्यटन के समेकित विकास के लिए केबिनेट – मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleभारत से सीखना चाहता है नेपाल-प्रचंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here