जिन्होंने हिमाचल को लूटा उन्हें विदाई देने का वक्त आ गया – पीएम मोदी

0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांगड़ा के रैहन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्होंने हिमाचल को लूटा उन्हें विदाई देने का वक्त आ गया है। जनता हिमाचल में रिकार्ड तोड़ वोटों से जिताकर भाजपा सरकार बनाये, तभी कांग्रेस को सबक मिलेगा।
पीएम मोदी ने जनता से अपील की है कि चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त देकर सबक सिखाना चाहिए। कांग्रेस महात्मा गांधी वाली पार्टी नहीं रही बल्कि अब वो जातिवाद का जहर फैलाने वाली पार्टी बन गई है।

कांगड़ा में गरजते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को सड़ी हुई सोच का नमूना बताते हुए कहा क‌ि नेहरू के समय जनसंघ को जड़ से उखाड़ फेंकने की खूब कोशिश हुई। बावजूद इसके हमने कीचड़ में कमल खिलाया। अब हम हिमाचल को कांग्रेस की इस सोच से मुक्त कराएंगे।

Previous articleकभी नहीं सोचा था कि ऐसी शक्ल के साथ इतना सफल ऐक्टर बन जाऊंगा: इरफान खान
Next articleएशिया में अमीरों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं मुकेश अंबानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here