लिखने की फुर्सत जो मिले, तो खत लिखना ….

0

लिखने की फुर्सत जो मिले, तो खत लिखना ||

अगर हो कोई शिकवे गिले, तो खत लिखना ||

अगर याद मेरी आए, गम की परछाई छाए ,

नींद नहीं हो आंखों में ,तो खत लिखना ||

गर्मी का मौसम जाए बारिश की बूंदे आए,

हरियाली हर सू छाए, तो खत लिखना ||

फूल लगे हो टहनी पर, हाथ अगर हो मेहंदी के,

तितली फूल पर आती हो,

कोयल गीत सुनाती हो, तो खत लिखना ||

Previous articleकिसी का नहीं, बस तेरा प्यार हूँ मैं ….
Next articleश्रीसंत श्रीसंत सबूत पेश करें कि बीसीसीआई उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहा-कपिल देव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here