रिऐलिटी शो में साथ नजर आने वाले हैं रोहित शेट्टी और करण जौहर?

0

बॉक्स ऑफिस पर अपनी हिट फिल्में देने के लिए मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और करण जौहर एक टीवी शो के लिए एकसाथ आ सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों फिल्ममेकर एक अनाम रिऐलिटी टीवी शो में एक साथ आ सकते हैं जिसमें प्रतिभागी के तौर पर ऐक्टर बनने की चाह रखने वाले लोग होंगे।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस शो को जीतने वाले को इनाम के तौर पर करण जौहर के प्रॉडक्शन हाउस में 3 फिल्मों का ऑफर दिया जाएगा और उसे लॉन्च भी करण जौहर की फिल्म से ही किया जाएगा। एक सूत्र के मुताबिक, ‘इस प्रोग्राम में दो विजेताओं के साथ करण के प्रॉडक्शन हाउस की 3 फिल्मों की डील की जाएगी। इस समय इस प्रोग्राम के लिए ऑडिशन चल रहे हैं और लगभग 30 प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह शो अगले साल ऑन एयर किया जाएगा और पूरे हफ्ते प्रसारित किया जाएगा।’

सूत्र के मुताबिक इस प्रोग्राम की प्लानिंग टीम वीकडेज़ और वीकेंड में अलग-अलग फॉर्मैट पर विचार कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही हमें इस रिऐलिटी शो के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी।

Previous articleइस उम्र में मुझे शोहरत से मुक्ति और शांति चाहिए-अमिताभ बच्‍चन
Next articleमध्य प्रदेश में पटवारी के लिए 9235 वेकंसी, तुरंत करें आवेदन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here