नए रूप में तैयार हो रहा हनुवंतिया, मिनी गोवा के रूप में हो रहा है फेमस

0

जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र हनुवंतिया में 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक जल महोत्सव मनाया जाएगा। पर्यटन निगम पिछले महोत्सव के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने में जुटा है। एक तरह से केंद्र को नया कलेवर दिया जा रहा है।

पिछले साल क्रूज ने आकर्षित किया था। इस बार हाउस बोट तैयार हो रही है। छोटी सी केंटीन के अलावा फूड जोन का निर्माण अंतिम चरण में है। पर्यटकों को बैक वाटर तक पहुंचाने के लिए फुटपाथ भी बन चुका है। निगम के उपयंत्री नीलेश सेमले ने बताया कि सिविल के जितने भी काम हैं नवंबर अंत तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।

फुटपाथ के जरिए बैकवाटर के पास तक पहुंच सकेंगे पर्यटक
पार्क के चारों ओर निगम ने बैक वाटर के पास फुटपाथ का निर्माण कर दिया है। रैलिंग लगाई जा रही है। पर्यटक नजदीक से बैक वाटर का नजारा देख सकेंगे।

हाउस बोट: अब पानी में ही होगा निर्माण
एक-एक करोड़ की लागत वाली दो हाउस बोट का निर्माण किया जा रहा है। 60 फीसदी काम हो चुका है। शेष 40 फीसदी काम बैक वाटर में होना है। इसलिए अधूरी हाउस बोट बैक वाटर में उतार दी गई है। कश्मीर की लकड़ी से बोट में कॉटेज बनाए जाएंगे। बोट का वजन 45 टन होगा।

Previous articleघाटी में तनाव बरकरार, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर तो सुरक्षाबलों से संघर्ष में 12 लोग घायल
Next articleफिलहाल भारत-इंग्लैंड सीरीज पर कोई संकट नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here