PM मोदी ने रिलीज की जैन संत की किताब, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संबोधन

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मारू भारत, सारू भारत’ लॉन्च की, जिसे आचार्य रत्नसुंदरसुरीश्वरजी महाराज साहब ने लिखा है. महाराज साहब की ये 300वीं किताब है.

पीएम मोदी ने अपने सरकारी आवास 7 रेस कोर्स रोड से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साहित्य सत्कार समारोह को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता, प्राचीन धार्मिक परंपराओं का आधार है.

मोदी ने कहा कि भारत को अपनी सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व है. उन्होंने कहा कि देश के ऋषि-मुनियों ने राष्ट्र का निर्माण करने में हमेशा अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘300 पुस्तक छोटी बात नहीं होती है. महाराज साहब की पुस्तक में कई आयामों को छुआ गया है.’

पीएम ने ‘मारु भारत, सारु भारत’ को चार भाषाओं – हिन्दी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी में रिलीज किया. 1 जनवरी को मुंबई में शुरू हुआ ये समारोह रविवार को खत्म हो जाएगा.

Previous articleयोग की कुछ मुद्राएं मोतियाबिंद रोगियों के लिए घातक
Next articleमदरसों को संघ की नसीहत- 26 जनवरी को फहराएं तिरंगा, देवबंद ने किया विरोध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here