देशभर में रामनवमी की धूम, पीएम ने दी बधाई, गया में मुस्लिम बांटेंगे शरबत

0

शुक्रवार को देशभर में रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है. साईं भक्त रामनवमी के मौके पर साईं बाबा की पालकी निकालेंगे. शिरडी में भक्त राम पालकी लेकर पहुंच चुके हैं.

रामनवमी के शुभ अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी.

वहीं सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जाना जाने वाला ऐतिहासिक शहर गया एक बार फिर मिसाल कायम करने जा रहा है. शुक्रवार को शहर की मस्जिद की तरफ से रामनवमी के जुलूस में शामिल लोगों की प्यास बुझाने के लिए शरबत बांटने का फैसला किया है. ये कदम बिहार के इस शहर में सहिष्णुता का उदाहरण पेश करेगा.

Previous articleलालू बोले- देश के लिए अपशकुन हैं नरेंद्र मोदी, अकाल लेकर सत्ता में आए
Next article‘द जंगल बुक’ ने पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर कमाए 74.08 करोड़ रुपये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here