पाकिस्तानी जवान मारते हैं ताना- ‘भूखे हो तो इधर आ जाओ’

0

बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव के द्वारा फेसबुक पर खराब खाने की वीडियो डालने के बाद भारत में इसको लेकर बहुत बवाल हुआ. लेकिन अब यह विवाद सीमा पार भी पहुंच गया है. खबरों के अनुसार बॉर्डर पर तैनात भारतीय सैनिकों को पाकिस्तानी सैनिकों से खराब खाने को लेकर ताने सुनने पड़ रहे हैं.

खबर के मुताबिक गुजरात सीमा पर भारत और पाकिस्तान की चौकियां आमने-सामने हैं वहां पर पाकिस्तानी रेंजर जवानों को ताना मार रहे हैं कि अगर तुम लोग भूखे हो तो इधर आ जाओ, हमारे पास खाना है.

बीएसएफ के अधिकारी के अनुसार जवानों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से भारतीय सेना की छवि बिगड़ी है और इस बात का फायदा आईएसआई और अन्य आतंकी संगठन उठा रहे हैं.

गौरतलब है कि तेजबहादुर यादव के वीडियो सामने आने के बाद सेना प्रमुख बिपिन रावत ने सैनिकों को अपनी शिकायत सोशल मीडिया पर ना डालने को कहा था. वहीं शिकायतों को सुनने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया था, जहां वे अपनी शिकायत साझा कर सकते हैं.

Previous articleओला-प्रभावित फसलों का होगा शत-प्रतिशत सर्वे
Next articleअखिलेश बनेंगे CM,करूंगा गठबंधन का प्रचार-मुलायम सिंह यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here