इंदौर के बिचौली मर्दाना बायपास पर ट्रक और स्कूल बस में टक्कर, 5 बच्चों समेत ड्राइवर की मौत

0

इंदौर के बिचौली मर्दाना बायपास पर एक ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मार दी जिसमें 5 बच्चों समेत ड्राइवर की मौत हो गई। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर अपने बच्चों की कुशलक्षेम जानने के लिये कई परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे एसपी क्राइम ब्रांच मनोज राय ने पुष्टि करते हुए बताया कि 5 बच्चों की मौत हुई जबकि ड्राइवर ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रदेश के गृह व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने घटना के जांच के आदेश दिए।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा ‘इंदौर में हुई सड़क दुर्घटना में स्कूली बच्चों के निधन का समाचार हृदय विदारक है। मध्य प्रदेश के गृह व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

Previous articleपद्मावती फिल्म बैन होनी चाहिए,अगर फिल्म रिलीज हुई तो पूरा देश जलेगा -करनी सेना
Next articleBCCI ने तीन पदों के लिए मांगे आवेदन, यहां से कर सकते हैं अप्लाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here