BCCI ने तीन पदों के लिए मांगे आवेदन, यहां से कर सकते हैं अप्लाई

0

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विपणन एवं विक्रय प्रबंधक, इन्वेंट्री प्रबंधक और मानव संसाधन प्रबंधक के लिए शुक्रवार को आवेदन मांगे। बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 16 जनवरी तक बीसीसीआईडॉटटीवी पर अपना आवेदन भेज सकते हैं।

बोर्ड ने बताया कि विपणन एवं बिक्री प्रबंधक और मानव संसाधन प्रबंधक का पद मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय के लिए होगा जबकि इन्वेंट्री प्रबंधक का पद बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के लिए होगा। तीनों पद पूर्णकालिक होंगे। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए और उम्र 45 साल से कम होनी चाहिए। इसके लिए अन्य योग्यताओं के लिए अंग्रेजी की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।

विपणन एवं बिक्री प्रबंधक के लिए अभ्यर्थियों को पोस्टग्रेजुएट के साथ मार्केटिंग में एमबीए और बिक्री क्षेत्र में पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इन्वेंट्री प्रबंधक के लिए आवेदक को स्नातक के साथ-साथ अनुभवी भी होना चाहिए। मानव संसाधन प्रबंधक के लिए पोस्टग्रेजुएट, एमबीए और एचआर के साथ कम से कम सात वर्षाें का अनुभव होना अनिवार्य है।

Previous articleइंदौर के बिचौली मर्दाना बायपास पर ट्रक और स्कूल बस में टक्कर, 5 बच्चों समेत ड्राइवर की मौत
Next articleRBI ने जारी किया 10 रुपए के नए नोेट का ‘फर्स्‍ट लुक’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here