जनता के कल्याण की कामना के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूजा-अर्चना की।

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि के पर्व पर आज बढ़वाले महादेव मंदिर में पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान भोले शंकर और माँ भगवती से प्रदेश की जनता पर उनकी कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करने की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि सबके जीवन में सुख-समृद्धि, ऋद्धि-सिद्धि आये। सब सन्मार्ग पर चले। सबको सदबुद्धि और अच्छा काम करने की प्रेरणा मिले। प्रकृति, सृष्टि, दृ‍ष्टि और समृष्टि सहित सबके लिये बेहतर से बेहतर काम कर सके।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बढ़वाले महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना, आरती और अभिषेक किया। इसके बाद भगवान शिव के रथ को खींचकर शिव बारात चल समारोह प्रारंभ किया।

महापौर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा और बड़ी संख्या में श्रृद्धालु उपस्थित थे।

Previous articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोटेश्वर में की माँ नर्मदा की आरती
Next articleमुकेश अंबानी का नया दांव, Ola और Uber को टक्कर देने ‘Jio Cab’ की तैयारी!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here