मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 19 को हटा आयेंगे

0

दमोह  – ईपत्रकार.कॉम |मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 जनवरी को जिले के तहसील मुख्यालय हटा आयेंगे। आप यहां हितग्राही सम्मेलन व जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने अधिकारियों की आयोजित एक बैठक में जानकारी देते हुए, कृषि और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए तदानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में एडीशनल कलेक्टर आनंद कोपरिया, एसडीएम सी.पी. पटैल सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर एस.पी. ने स्थल का लिया जायजा

   कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने गत दिवस हटा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिये। उन्होंने हैलीपेड स्थल, सभा कार्यक्रम स्थल आदि का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने पार्किंग, बेरीकेट्स आदि इंतजाम के संबंध में दिशा निर्देश दिये। पेयजल के संबंध में आवश्यक इंतजाम के लिए कहा गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Previous articleभूतपूर्व सैनिक सम्मेलन सम्पन्न
Next articleअध्यक्ष श्री यादव ने वितरित किए छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here