भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन सम्पन्न

0

छतरपुर  – ईपत्रकार.कॉम |जिला सैनिक कल्याण कार्यालय छतरपुर में आज भूतपूर्व सैनिकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर छतरपुर एवं पन्ना जिले के पूर्व सैनिकों सहित सैनिक विधवाएं एवं आश्रितजन शामिल हुए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर मधुकर जोशी द्वारा उपस्थितजनों को रोजगार एवं पुनर्वास के बारे में तथा केंद्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। सम्मेलन के दौरान रेनू बुधौलिया पत्नी लांस नायक स्व. जीतेन्द्र बुधौलिया को आर्थिक सहायता के रूप में 1 लाख 70 हजार रूपए तथा पन्ना निवासी राजकुमारी अवस्थी पत्नी नायक स्व. सीताराम को 8 हजार 833 रूपए का चेक प्रदान किया गया।

सैनिक सम्मेलन के अवसर पर कल्याण संयोजक राकेश त्रिपाठी, डी. शंकर रेड्डी सहित अन्य कर्मचारीगण एवं हितग्राही उपस्थित थे।

Previous articleमरम्मत के सभी काम फरवरी तक पूरे कर लिये जायें- प्रमुख सचिव श्री अग्रवाल
Next articleमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 19 को हटा आयेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here