रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 11वें सीजन की विजेता बनीं शिल्पा शिंदे

0

टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे आज रात लाइव वोटिंग के जरिये रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 11वें सीजन की विजेता बन गयीं। उन्होंने हिना खान को हराकर खिताब अपने नाम किया। कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा एवं सोशल मीडिया पर कराए गए सर्वेक्षणों में शिल्पा शिंदे विजेता बनकर उभरी थीं। शिल्पा को मनोरंजन के उनके दिलचस्प अंदाज के लिए दर्शकों ने काफी पसंद किया और इस वजह से ही वह विजेता बनकर सामने आयीं।

पिछले साल एक अक्तूबर को शुरू हुए टीवी कार्यक्रम का आज रात फिनाले था। आखिरी दौर में शिल्पा और हिना बची थीं। इससे पहले आज विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा कम वोट पाकर जीत की दौड़ से बाहर हो गए।

फिनाले में हिंदी फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार कार्यक्रम के प्रस्तोता सलमान खान के साथ विशेष मेहमान थे। कलर्स चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले इस बार के शो में कुल 19 प्रतिभागी थे।

Previous articleट्रम्प ने अपनी सफाई में कहा ,मैं नस्लवादी नहीं हूं
Next articleचोटिल होने के लिए खिलाड़ी खुद ही जिम्मेदार होते हैं -रोजर फेडरर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here