IPL के महंगे बॉलर उनादकट बोले- उम्मीद से ज्यादा मिला, मैं उत्साहित हूं

0

आईपीएल नीलामी में बड़ी रकम मिलने से उत्साहित तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को यह विश्वास करने में थोड़ा समय लगा कि फ्रेंचाइजियों में उन्हें टीम के साथ जोडऩे की होड़ मची थी। उनादकट अपनी घरेलू टीम सौराष्ट्र के खिलाडिय़ों के साथ राजकोट में अगामी विजय हजारे ट्राफी की तैयारियों में लगे है और उन्होंने अपने फिजियो को कहा था कि जब उनकी नीलामी हो तो उन्हें इसके बारे में बता दें।

राजस्थान रायल्स ने उनादकट को 11.5 करोड़ रुपए में टीम के साथ जोड़ा। मौजूदा नीलामी में सबसे महंगा भारतीय खिलाड़ी बनने के बाद उनादकट ने पीटीआई से कहा, ‘‘जब मुझे फिजियो ने कहा कि मेरी नीलामी हो रही है, अगले 15 मिनट तक मैं उसे देखता रहा और यह शानदार थी। पूरी टीम अभ्यास रोक कर नीलामी को देखने लगी।’’

अच्छी रकम की उम्मीद थी लेकिन इतनी अधिक नहीं
बाएं हाथ के 26 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने देश के लिए एक टेस्ट, सात एकदिवसीय और चार टी20 मैच खेले है लेकिन पिछले एक साल में वह खेल के इस सबसे छोटे प्रारूप के किफायती गेंदबाज बनकर उभरे हैै। उन्हेंं उम्मीद नहीं थी की कोई फ्रेंचाइजी किसी तेज गेंदबाज के लिए 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की बोली लगाएगी क्योंकि अब तब ऐसा बल्लेबाजों के लिए होता आया था।

पिछले आईपीएल ने निकाले थे 24 विकेट
देश के लिए 2010 में अंडर-19 विश्व कप में खेलने वाले उनादकट ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मेरे दिमाग में कोई रकम नहीं थी। पिछले दो साल मेरे लिए शानदार रहे हैं। पिछला आईपीएल (24 विकेट) भी अच्छा रहा था। मैं अच्छी रकम उम्मीद कर रहा था लेकिन वास्तव में ऐसी बोली लगाने के कारण मैं हैरान हुआ था। मेरे लिए यह भी आश्चर्यचकित करने वाला था कि फ्रेंचाइजी तेज गेंदबाज के लिए इतना खर्च करने के लिए तैयार है।’’ उनादकट ने कहा कि उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें होगी लेकिन वह इस बारे में सोचकर ज्यादा दबाव नहीं ले रहे हैं। उन्होंंने कहा, ‘‘मैं इससे काफी उत्साहित हूं और इस बारे में खुश हूं। मुझसे उम्मीद होगी कि मैं फ्रैंचाइजी के लिए सर्वश्रेष्ठ करुं और मैं ऐसा करने का प्रयास करूंगा।’’

Previous articleभारत में वास्तव में आर्थिक वृद्धि तो हो रही है लेकिन रोजगार के अवसर नहीं बढ़ रहे हैं: चिदंबरम
Next articleइस साल से नीट में प्रश्न पत्र का सिर्फ एक सैट तैयार किया जाएगा-सी.बी.एस.ई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here